पुतला दहन का कार्यक्रम विद्युत मजदूर पंचायत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – विद्युत वितरण खंड सैदपुर कार्यालय पर आज जनपद गाजीपुर में अनुरक्षण और परिचालन का कार्य करा रहे भारत इंटरप्राइजेज कंपनी के एम डी और सुपरवाइजर तथा विद्युत प्रशासन का पुतला दहन का कार्यक्रम विद्युत मजदूर पंचायत के जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया अरविंद कुशवाहा ने बताया कि भारत इंटरप्राइजेज द्वारा निविदा कर्मचारियों का मानसिक तथा आर्थिक शोषण किया जा रहा है सरकार का स्पष्ट आदेश था की दीपावली से पूर्व सभी निविदा कर्मियों का मानदेय भुगतान हो जाना चाहिए लेकिन भारत कंपनी ने अपने मनमानी रवैया के कारण विभाग से भुगतान लेने के बाद भी दीपावली से पूर्व किसी भी निविदा कर्मचारी का भुगतान नहीं किया जिससे कर्मियों का दीपावली पर्व गम में बदल गया इससे आक्रोशित समस्त संविदा कर्मियों ने पुतला दहन कार्यक्रम में जोरदार तरीके से सहभागिता दर्ज कराई जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया कि भारत इंटरप्राइजेज का टेंडर दिसंबर माह में समाप्त हो रहा है और वह चाहती है कर्मियों का मानदेय लेकर फरार हो जाए लेकिन संगठन किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगा और भारत इंटरप्राइजेज के पूरे कार्यकाल की मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद में किए हुए घोटाले जांच कराएगा पुतला दहन कार्यक्रम में संविदा संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश जी खंडी अध्यक्ष अनुराग सिंह संविदा उपखंड अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा भानु प्रताप कुशवाहा जितेंद्र विश्वकर्मा प्रवीण सिंह अंशु प्रताप राजेंद्र कुशवाहा सहित सैकड़ों संविदा कर्मी उपस्थित रहे

Leave a Comment