तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र
स्थानीय भाऊ राव देवरस राजकीय पी जी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की निर्मम हत्या के 36 घण्टे बाद भी हत्या का खुलासा नही हो सकी है।हालांकि पुलिस सहित कई टीमें हत्याकांड की गहन जांच में जुट गई है।पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस कई पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही हैं।प्रोफेसर की मोबाइल, डायरी, बैंक पासबुक सहित अन्य कई बिंदुओं पर छानबीन जारी है।कोतवाली पुलिस कई लोगों से कढ़ाई से पूछताछ कर रही हैं।सम्भावना हैं कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
बता दें कि कस्बे के भाऊ राव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज के एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जगजीत सिंह की बुधवार की सुबह खून से लथपथ शव कमरे के अंदर मिली जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और प्रोफेसर हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।गम्भीरता को देखते हुए कप्तान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया जल्द खुलासे की संभावना व्यक्त की है।डॉ जगजीत सिंह 2007 में दुद्धी में पहली बार संविदा प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए थे इसके करीब 10 साल बाद 2017 में इनकी स्थायी रूप से संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी।तब से अपनी पत्नी सहित लेकर दुद्धी में ही रहते थे।






