तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। छठ पूजा के दौरान गुरुवार की सुबह थाना नगसर हाल्ट में गोहदा विशुनपुरा के पोखरे में एक युवक अवधेश पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम गोहदा विसुनपुरा थाना नगसर हाल्ट पोखरे में नहाते समय डूब गया। युवक डूबता देख डय.प्रताप सिंह व का0 सौरभ यादव द्वारा तत्काल ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार किया गया मुह से सांस दिया गया उसके बाद तत्काल युवक डॉक्टर के पास ले जा कर जान बचाई गयी।






