तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय पर देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान आम आदमी पार्टी गाजीपुर के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार व जिला सचिव एलबी राय ने कहा कि मौलाना आजाद का जन्म आज के दिन 11 नवंबर 1888 को हुआ था। इनका जन्म दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। देश के स्वतंत्रता संग्राम व शिक्षा क्षेत्र मे मौलाना आजाद का योगदान अतुलनीय है। आप किसान प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष दिनेश यादव व जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री ने आईआईटी व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की थी। वरिष्ठ आप नेता जावेद अहमद व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि मौलाना आजाद हमेशा हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया और वो अलग मुस्लिम राष्ट्र के सिद्धांत का विरोध करने वाले मुस्लिम नेताओ मे से थे। किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री नागेंद्र यादव व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष साजिद अली शाह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद सादगी जीवन व्यतीत करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , लेखक व राजनेता थे उन्हे 1992 मे मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान कर सम्मानित किया था। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, नागेंद्र यादव, जिला सचिव राहुल गौड ,जमानिया विधानसभा अध्यक्ष अरविंद खरवार, दिनेश यादव, जावेद अहमद, सुभाषचंद्र मौर्य, जितेंद्र मौर्य, नागेंद्र शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, एलबी राय आदि उपस्थित थे।






