तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर के गोराबाजार स्थित पीजी कालेज और स्वामी सहजानंद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई। उन्होंने 18 वर्ष एवं उससे ऊपर की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने पास-पड़ोस एवं परिवार के लोगो को मतदान के प्रति जागरूकता लाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि 01 जनवरी को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में आना है और जो मृतक हो चुके है या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है या नाम संशोधन कराना है, उनके लिए आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसकी समय सीमा 01 से 30 नवम्बर 2020 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत 13 नवंबर , 21 और 27 नवंबर को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों/स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे। छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में बीएलओ के माध्यम से आपका नाम जुड़वा सकते है।






