तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। पूर्वांचल के शिक्षा में अहम योगदान देने वाले डॉ. विजय यादव के उपलब्धियो में एक और अध्याय जुड़ गया। योग के विख्यात बाबा रामदेव अब डॉ. विजय यादव के पहल पर गंगा-गोमती के संगम में डॉ. विजय मेडिकल कालेज के कैम्पस में योग ग्राम केंद्र का शुभारंभ करेंगे। यह पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि है। स्वामी रामदेव द्वारा प्रातः काल पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज हरिद्वार में 6 से 7 बजे आस्था लाइव चैनल, आस्था संस्कार, व कई चैनलो द्वारा 200 देशों में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जिस कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा उतर प्रदेश व कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स ग़ाज़ीपुर वाराणसी के चेयरमैन डॉ विजय यादव के पुस्तक “शिक्षको में ब्यवसायिक संतुष्टि और दुश्चिंता” का विमोचन योगऋषि स्वामी रामदेव द्वारा किया गया। योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स के चेयरमैन डॉ विजय यादव पंतजलि हर्बल में आप का अभिनंदन एवं स्वागत है। वाराणसी में गंगा व गोमती संगम पर योग ग्राम निरायम इंस्टीट्यूट पंतजलि हर्बल एंड फूड पार्क की स्थापना कृष्ण सुदामा ग्रुप इंस्टीट्यूटशन्स कैथी वाराणसी के कैम्पस में होगा। इस पर डॉ. विजय यादव ने बताया कि इस आशीर्वाद के लिए बाबा रामदेव का कोटिश: धन्यवाद, इस आयुर्वेद योगग्राम में देश-विदेश से लोग आयेंगे, जो आयुर्वेद योग नैचुरल पैथी एवं यज्ञ पैथी, लीफ पैथी आदि से केंसर, सुगर, ब्ल्ड प्रेशर, थायराइड जैसे असाध्य रोगो का इलाज करेंगे। उन्होने बताया कि आशीर्वाद स्वरूप हमको एक नया इंस्टीट्यूट योग एवं पंतजलि अनुसंधान संस्थान मिला । इस अवसर पर प्रो केदारनाथ सिंह यादव, जनरल सेक्रेटरी एवं सलाहकार बोर्ड के सचिव पतंजलि विश्वविद्यालय, पूर्व कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्व विद्यालय रीवा मध्यप्रदेश, पूर्व कुलपति उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज, पूर्व कुलपति रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश ,उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रो.डॉ सर्वेश यादव उपस्थित थे।






