तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
एक्शन एड व आदित्य बिरला कैपिटल द्वारा संचालित नई पहल परियोजना द्वारा 24 नवंबर को छपका ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज में विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन किया कोविड19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंशिंग का पालन किया व प्रतिभागियों को मास्क वितरण किया गया ।
नई पहल परियोजना की जिला समन्वयक निशा कुरैशी द्वारा बताया गया वैश्विक महामारी की वजह से बहोत लम्बे समय तक विद्यालय बन्द रहा है जिसके कारण बच्चों की शिक्षा बाधित हुई हैं
ऑनलाइन कक्षा चली भी तो उसमें भी बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन अब स्कूल खुल गया है बच्चों का नामांकन व उनकी उपस्थिति को लेकर हमे ध्यान देना होगा
शारदा अभियान के अंतर्गत बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है जो बच्चों का विद्यालय में नामांकन नही है पलायन कर रहे परिवार के बच्चे व जिन बच्चों का नामांकन होने के बाद भी स्कूल नही आए ऐसे ड्राप आउट व आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन , नामांकन, मूल्यांकन का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमे आप सभी सदस्यों को इस कार्य मे सहयोग करना है ताकि हर बच्चा विद्यालय में नामांकित हो और वो नियमित रूप से विद्यालय जाये ।
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रधान के सहयोग से चयनित विद्यलाओ में आधारभूत संरचना सुदृण कराने को लेकर चर्चा किया गया । विद्यालय के ढाचा गत को लेकर बताया गया विद्यालय की निगरानी को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति को जागरूक किया गया माइक्रो प्लान के अंतर्गत चयनित 500 विद्यालयो की प्रति माह उपस्थिति को लेकर चर्चा किया गया ।
नई पहल परियोजना के सहायक जिला समन्वयक मोहसिन खान द्वारा बैक टू स्कूल कैंपेन व इ-श्रम कैंपेन को लेकर बताया गया ई श्रम में क्या क्या लाभ होगा इस पर बताया गया 16 वर्ष से 59 साल के लोगो का पंजीकृत होगा व उन्हें सरकार की कौन कौन सी योजना का लाभ होगा उस पर बताया गया।
इस कार्यशाला में उपस्थित रहे चंदा देवी,अंजू देवी , ममता देवी ,सोना देवी,शिवकुमारी देवी, अमृता , अनिल कुमार लल्लन आदि उपस्थित हुए।






