तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केतार में जनजातीय गौरव दिवस सह धरती का आबा बिरसा मुंडा जयंती मनाते हुए इस अवसर पर विद्यालय के भैया /बहनों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मुकेश मछुआ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी केतार एवं विद्यालय के अध्यक्ष राम विचार साहु कोषाध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सदस्य निरंजन प्रसाद महेन्द्र कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में बताया गया तथा सभी भैया /बहनों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर अपने लक्ष्य के अनुरूप पढाई करने के लिए प्रेरित किया। इनके द्वारा सभी भैया /बहनों को कलम और कॉपी से सम्मानित किया गया। वही मुख्य अतिथि जी को अध्यक्ष राम विचार साहु जी के द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के आचार्य शिव शंकर कुमार धनन्जय विश्वकर्मा दीनानाथ चौधरी सुदीप पाल योगेन्द्र विश्वकर्मा अभिषेक सिंह रमेश पाल अमृता कुमारी श्वेता कुमारी सविता गुप्ता मीना कुमारी शीला देवी इत्यादि उपस्थित हुए।






