दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न,बघाडू न्याय पंचायत का रहा दबदबा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहे दो दिवसीय परिषदीय खेल कूद प्रतियोगिता बुधवार को शाम सकुशल सम्पन्न हो गया।खेल कूद समापन समारोह के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ए आर तिवारी व विशिष्ट दुद्धी प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह एवं कुलभूषण पाण्डेय रहे।
मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ए आर तिवारी ने क्रीड़ा समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल कूद विद्यार्थियों के जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है।इससे शारीरिक विकास के साथ शरीर स्वस्थ भी रहता है।यही बच्चे एक दिन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन करेंगे।परिषदीय स्कूलों द्वारा शानदार खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए बी आर सी टीम को बधाई दी।वहीं विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह व कुलभूषण पाण्डेय ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
प्राथमिक स्तर 50 एवं 100 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग मंजू बघाडू न्याय पंचायत प्रथम स्थान तथा ममता बीडर न्याय पंचायत द्वितीय स्थान पर रही ।वही बालक वर्ग में हंसराज बघाडू न्याय पंचायत प्रथम तथा लक्ष्मण झारो न्याय पंचायत द्वितीय स्थान पर रहे।100 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में हर्ष कुमार बुटबेड़वा प्रथम तथा लक्ष्मण झरोकला द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हंसराज बघाडू प्रथम तथा लक्ष्मण झारो द्वितीय तथा बालिकाओं में रेखा बघाडू प्रथम तथा ममता बीडर द्वितीय जबकि 400 मीटर की दौड़ में कृष्ण कुमार एवं अनुज यादव क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे वही बालिका वर्ग में पिंकी बघाडू प्रथम तथा ममता बीडर द्वितीय रही।कबड्डी बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में बघाडू विजेता तथा महुली उप विजेता रहा।लम्बी कूद बालक वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान पर बघाडू रहा।बालिका वर्ग में प्रथम बुटबेड़वा तथा द्वितीय झारो रहा।वही प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में चैंपियन हंसराज बघाडू तथा बालिका वर्ग में मंजू झारो चैंपियन रही।
क्रीड़ा समारोह में आदिवासी गीत कर्मा आकर्षण का केंद्र रहा।आकर्षक कर्मा नृत्य की प्रस्तुति बघाडू विद्यालय के बालक /बालिकाओं ने सामुहिक रूप से टीका लगवावा तबे भलाई होई हो —- शानदार प्रस्तुति करके किया।

उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में राहुल बीडर प्रथम तथा गोलू बुटबेड़वा द्वितीय तथा बालिका वर्ग में माही महुली प्रथम तथा गीता बीडर द्वितीय।400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में श्रवण केवाल प्रथम तथा गोलू बुटबेड़वा द्वितीय ।600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सन्तोष बघाडू प्रथम तथा राकेश केवाल द्वितीय तथा बालिका वर्ग में सविता बघाडू प्रथम तथा संजू केवाल द्वितीय रही।गोला फेक जूनियर वर्ग में अरबाज महुली प्रथम तथा मोतीचंद झरोकला द्वितीय तथा सन्तोष बघाडू तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर हाईस्कूल स्तर में बालिका वर्ग में माही महुली चैंपियन रही।बालक वर्ग में दीपक महुली चैंपियन रहे।

इस दौरान शैलेश मोहन,नीरज कन्नौजिया, शकील अहमद,मु इलियास,मु यूसुफ,मुसई राम,राजकमल यादव,अखिलेश,राम रक्षा सिंह,वंदना कुशवाहा, श्यामबिहारी, नन्दलाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
क्रीड़ा समारोह का संचालन अविनाश कुमार वाह वाह ने किया।

Leave a Comment