तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विढमगंज/ सोनभद्र(राकेश कुमार) विकास खण्ड दुद्धी के न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय फुलवार के बालक बालिकाओं ने प्रथम स्थान हासिल कर आज ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सेकंड स्थान लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है| प्राथमिक विद्यालय फुलवार के प्रधानाध्यापक राम मूरत वैशव ने बताया कि अनिल कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार, सूरज, इतिहास, वैभव,अंशु,विकी, ने कबड्डी में सेकंड स्थान प्राप्त किया है और नया पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर और 100 मीटर की दौड़ में प्रतिभा यादव पुत्री संदीप यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर समस्त गुरुजनों को हर माता-पिता का मान बढ़ाया है| ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने आज विद्यालय के प्रांगण में सभी बच्चों को मेडल देकर उत्साह बढ़ाया है ग्राम प्रधान ने बताया की एसे विद्यार्थी पर हम सब को गर्व है कि जो अपने माता-पिता के साथ अपने गांव का भी नाम रोशन किया |






