तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दो क्विंटल लहन बरामद
राजगढ़, मिर्जापुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद आबकारी महकमा व स्थानीय पुलिस राजगढ़ के रेलवे लाइन के किनारे व कंजड़ बस्ती में अवैध देशी कच्ची शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गुरुवार को आबकारी टीम व स्थानीय पुलिस ने राजगढ़ के कंजड़ बस्ती व रेलवे लाइन के किनारे कई स्थानों पर संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई की गई। इसमें टीम ने करीब 2 क्विंटल लहन शराब बनाने की भटियां, शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट किया। राजगढ़ में बुधवार को आबकारी टीम व पुलिस की सक्रियता से 3 अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिससे अवैध शराब कारोबारियों की कमर टुट गई। वहीं गिरफ्तारी व छापेमारी के भय से अवैध शराब कारोबारियों हड़कंप मचा हुआ है।इस मामले में आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ कारोबारी अपने हरकत से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ भी बड़ी से बड़ी कार्यवाही की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक मड़िहान पुष्पेंद्र कुमार, सदर आबकारी इंस्पेक्टर विवेक दुबे, पृथ्वी सागर, सौरभ कुमार यादव,हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार इत्यादि आबकारी टीम के लोग रहे।






