धान की सफाई करते समय ट्रैक्टर के पंखे में फंसकर गंगापुर निवासी बृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़, मीरजापुर


गंगापुर गांव निवासी किसान बालनरायन सिंह पटेल के खलिहान में गुरुवार को धान की ओसावनी चल रहा चौबेपुर निवासी बिपत्ति सिंह पटेल ने किसान के यहां किराए पर ट्रैक्टर व पंखे से धान की ओसवनी करा रहा था गांव के ही आधा दर्जन मजदूर काम में लगे थे।उसी में मृतका की बहू आरती भी थी इसी शाम छह बजे बहू को बुलाने गयी कल्लू की पत्नी धनदेई का पंखे में साड़ी फंस गई और चल रहे पंखे में लिपट कर लुहलुहान होकर जमीन पर गीरकर तड़पने लगी बताया जाता है कि मृतका की आंख की रोशनी कमजोर थी।नजदीक पहुँची ही थी कि पंखे में साड़ी फंस गयी और सिर में गंभीर चोट आ गया।जब तक लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते तब तक घटना स्थल पर तड़प कर मौत हो गयी।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।उधर घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नही तहरीर मिलने पर कार्यवायी की जाएगी।

Leave a Comment