अपना दल कार्यकर्ताओं ने विधान सभा चुनाव को लेकर की बैठक

IMG-20211126-WA0007.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़, मिर्जापुर। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक एवं जन चौपाल गुरुवार को खोराडीह सेक्टर में आयोजित हुई। जिस के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह पटेल रहे । बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा करने के साथ ही संगठन के मजबूती पर भी बल दिया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश चंद्र पटेल, अति विशिष्ट अतिथि नित्यानंद सिंह मौजूद रहे । बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं वो कही न कहीं हमारी नेता अनुप्रिया पटेल के ओजस्वी नेतृत्व की भी देन है। प्रदेश ही नही देश में सभी को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं, वहीं पिछडों , दलितों और शोषितों की आवाज बन सदन में हक की लड़ाई लड़ रही हैं। हम सभी को मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को अधिक से अधिक विधानसभा चुनाव जीता कर मजबूती प्रदान करना है । बैठक में दीपक कुमार पटेल,अशरफ अली, राजू पांडे, कृष्णदेव,अच्छेलाल, फेकू मौर्या, सुखन, बेचन जयसवाल, सरवन कुमार सेक्टर सचिव, जोन अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, गुल्ली सिंह, सुनील कुमार, अंजनी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। वहीं राजगढ़ जोन में सेक्टर धनसीरिया की बैठक सेक्टर अध्यक्ष संतोष कुमार पटेल के नेतृत्व में किया गया इस बैठक के प्रभारी जॉन के पदाधिकारी गण रहे जिसमें दिनेश कुमार सिंह जोन अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह जोन उपाध्यक्ष कृपा शंकर पटेल जोन सचिव जिला सचिव सुनील कुमार पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया एवं जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से सांसद अनुप्रिया पटेल के द्वारा कराए गए कार्यों को ग्राम वासियों के बीच बताया गया एवं राजकुमार सिंह, पिंटू पटेल, शुभम सिंह, ने अपना दल यस की सक्रिय सदस्यता ग्रहण किया इस बैठक में अनिल कुमार सिंह, गोविंद कुमार, प्रदीप कुमार, राजकुमार, शीला देवी, अंजनी कुमार, भीम पटेल, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply