बंधी में उतराया मिला मजदूर का शव

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव के बोधरहवा टोला में घटी घटना

प्रधान की सूचना मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुटी

दुद्धी|कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव के बोधरहवा टोला में आज तड़के बंधी में एक मजदूर की उतराए शव मिलने से हड़कंप मच गया ,सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,पुलिस मामले की जांच कर रही है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय प्रेम पुत्र रामजीत निवासी डूमरडीहा का आज तड़के सुबह घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित बंधी में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया| सूचना पर मौके पर पहुँचे कोतवाल राघवेंद्र सिंह बंधी में उतलाये हुए शव को बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है ,वहीं ग्रामीणों से पूछताछ में एक बात सामने आ रही है कि युवक मजदूर था जो कही तड़के काम करने जा रहा होगा कि पेशाब व शौच करते समय पैर फिसलने से बंधी में डूबकर मौत हो गयी होगी| ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद ने बताया कि मृतक की पत्नी की मौत कुछ वर्ष पहले हो गयी है मृतक की एक 5 वर्षीय बालक सोनू है जो अनाथ हो गया| 5 वर्षीय बालक का परवरिश कैसे होगा जिसको लेकर गांव के लोग चिंतित हैं।

Leave a Comment