अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला घायल, हालत नाजुक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़, मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए घायल वृद्ध महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के राजगढ़-घोरावल मार्ग पर नदिहार गांव निवासिनी बृजमती देवी (55) पत्नी राकेश कुमार उर्फ धनराज का आटा चक्की की दुकान है। बुधवार रात्रि करीब 9:00 बजे दुकान बंद कर घर जाते समय राजगढ़- घोरावल मार्ग पर देसी शराब के ठेके से कुछ पहले ही अज्ञात वाहन के धक्के से बृजमती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध महिला को राजगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने घायल वृद्ध महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक घायल वृद्ध महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी।

Leave a Comment