तहसील भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार प्रखंड के पाचाडुमर में 32 लाख की लागत से तहसील भवन का निर्माण कराया जा रहा है।ग्रामीण रविंद्र कुमार पासवान,सुधीर कुमार,हीरालाल ठाकुर, प्रदुमन प्रसाद,विकास प्रसाद,राहुल कुमार,कामेश्वर मिश्र,रामनिवास प्रसाद, विकास कुमार पासवान उर्फ शेरू,गोविंद कमलापुरी,बुलु कुमार रजक,राजकुमार प्रसाद,नथुनी विश्वकर्मा, मुरारी प्रसाद सहित अन्य लोगों ने निर्माणाधीन तहसील में संवेदक के द्वारा घटिया सामग्री उपयोग करने के आरोप लगाकर कार्य को बंद करा दिया है। लोगों ने बताया कि बालू के स्थान पर भीस,पुराना जंक लगा छड़,तीन नंबर का ईट लगाया जा रहा है। संवेदक लल्लू जयसवाल घटिया किस्म के सामग्री तहसील भवन में लगा रहे हैं

Leave a Comment