भाजपा का एकदिवसीय धरना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार प्रखंड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने की,तथा सभा का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री सतेंद्र ठाकुर ने की।
सभा को सम्बोधित करते हुए जीप सदस्य ज्वाला प्रसाद ने कहा कि आज झारखण्ड में अराजकता का इस्थिति बनी हुई है।इस सरकार में पदाधिकारी से लेकर उग्रवादियों की मंसूबा काफी बढ़ चुकी है।विधायक प्रतिनिधि हेमन्त पाठक,बिक्रमा सिंह,बाबूलाल यादव ने कहा कि आज सरकार सता के नशे में चूर हो चुकी है।आज अपने किए गए वादों से मुकर रही है।आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ था कि दो दो बार पंचायत चुनाव का डेट बदले।अपनी नकामी को छुपाने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम रख कर जनता को गुमराह करने का काम किया।जनता सब जानती है।समय आने पर सब जबाब देगी।लोगों ने कहा कि भानु प्रताप पर लाठी बरसे देख कुछ बरसाती नेता जेएमएम में शामिल हो गए।कहा कि भानु प्रताप शाही शेर है, सरकार के दबाव में कभी नहीं आ सकते।
लोगों ने महामहिम राजपाल से मांग किया है कि 1.राज्य में बढ़ते उग्रवाद पर नियंत्रण करे। 2. जेपीएससी में मेधा घोटाले की जांच हो। 3. राज्य में पंचायत चुनाव अविलम्ब हो। 4. झारखण्ड सरकार किसानों को 2500 रुपए प्रतिक्विंटल धान की खरीददारी करे, सहित अन्य मांगों के साथ मांग पत्र दिया।
मौके पर रविन्द्र सेठ, सीताराम जैसवाल,उमेश दुबे,अरबिंद कुमार,मूंगा साह,विश्वनाथ प्रजापति,बिनोद प्रसाद,बीरबल मेहता,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment