गढ़वा जिला के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री के आगमन पर गढ़वा जिला में सम्मान समारोह

IMG-20211127-WA0008.jpg

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद

बंशीधर नगर – झारखंड

गढ़वा जिला के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री के आगमन पर गढ़वा जिला में सम्मान समारोह में किया गया अनदेखी गढ़वा जिला में 26 11 2021 को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आने पर गढ़वा जिला के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया परंतु
जो खेल ओलंपिक संघ मे मान्यता प्राप्त ही नही है उस खेल के पदाधिकारी को सम्मानित किया गया जबकि गढ़वा जिला में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी जो ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है उस खेल के गढ़वा जिला के अन्य खिलाड़ी बहुत सारे खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गढ़वा जिला का नाम रोशन कर रहे हैं या किया है उन लोगों को इश खेल समारोह में सम्मानित नहीं किया गया इसीलिए यहां के अन्य खेल संघ के पदाधिकारी की एक बैठक किया गया एवं स्थानीय प्रतिनिधि एवं खेल पदाधिकारी के मिलीभगत को सभी के सामने रखने की बात कहीं जा रही है बैठक में जिले में दोहरी नीति के तहत गढ़वा जिला के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की समान नहीं किया गया जिसमें बोसिया अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय राज जो लगातार दो वर्षों से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ड्यू खेल के विक्रम कुमार ठाकुर कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी असमीना खातून जंप रोप के मेडल प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी बेबी आलोक कुमार ठाकुर प्रीति कुमारी फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय प्रसाद राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी कुसमा किस्पोट्टा रितु पन्ना क्लाउडिया मींज इत्यादि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इस सम्मान समारोह से वंचित किया गया इन सभी खेल संघों के पदाधिकारी आक्रोशीत है


जबकि गढ़वा जिला के खिलाड़ियो के बढ़ाने लिए अनेक कोच एवं खेल संघ जी जान से लगे रहते हैं और अपने अपने खेलों को बढ़ावा देते हैं l जिससे इन खिलाड़ी एवं कोच के बदौलत गढ़वा जिला को सामान मिलता है।
इन सभी भी इस खेल समारोह में सामान के भागीदारी थे
परंतु सभी को इस सम्मान समारोह से भी वंचित किया गया
गढ़वा जिला में केवल एक व्यक्ति को सम्मानित किया गया
जिससे सभी खेल संघ में आक्रोश व्याप्त है।
इस बैठक में गढ़वा जिला के खेल संयोजक जीनाहूदिन खॉ, धर्मराज भारती ,गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के सचिव आनंद यादव, कुश्ती संघ के सचिव धीरज पांडे , डियू खेल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम ठाकुर, फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय प्रसाद सहित अन्य खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे l

About the Author

Leave a Reply