बकाया मजदूरी भुगतान दिलाने की गुहार लगाते मजदूर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार :
केतार थाना क्षेत्र के बलिगढ़ पंचायत के दर्जनों मजदूरों ने थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि को आवेदन देकर संवेदक से बकाया मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है. इस संबंध में मजदूर अनिल विश्वकर्मा, विवेक कुमार, प्रवेश राम, शिव कुमार राम, निरंजन राम, दिनेश राम, सतीश राम, रघुनाथ राम, नवीन राम, आदित्य राम, महेंद्र राम, अवधेश राम ने बताया कि हम सब पूर्व मुखिया के छोटे भाई सुदर्शन प्रसाद यादव के पास बेंगलुरु में एनसीसी कंपनी में काम करते थें. जहां तीन महीना काम कराने के बाद हिसाब करने के बाद संवेदक सुदर्शन प्रसाद यादव के द्वारा कहा गया कि घर जाइए, घर पर ही पैसा पेमेंट होगा. जिसके बाद से हम सभी मजदूरों के द्वारा लगातार मजदूरी भुगतान की मांग करते रहें. परंतु वह टालमटोल करते गए. साथ ही अब फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया. जिसके बाद दो वर्ष बाद भी मजदूरी नहीं मिलने के कारण हम सबों को थाने में आवेदन देना पड़ रहा है. मजदूरों ने थाना प्रभारी से बकाया मजदूरी 1 लाख 47 हजार 300 रु भुगतान कराने की गुहार लगाया है.

Leave a Comment