डीएपी और यूरिया की पर्याप्त मात्रा सहकारी समितियों पर उपलब्ध

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। रवि के बुआई मे उर्वरक की कोई कमी नही है।डीएपी और यूरिया की पर्याप्त मात्रा सहकारी समितियों पर उपलब्ध है।जहाँ किसान लगातार उर्वरकों का उठान करके उपयोग कर रहे हैं यह बात आज जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने समाचार संवाद के लोगों के संग एक वार्ता मे कही उन्होंने कहा की विगत चार वर्षों मे उर्वरक की कोई कमी शासन स्तर पर किसानों को नही हुई है और सहकारी समितियों को कृषकों की अपेक्षानुसार उर्वरक आपुर्ति 168 संचालित समितियों के माध्यम से की गयी है।उन्होने कहा की वर्तमान बुआई मे अब तक सहकारिता राज्य मंत्री डा संगीता बलवंत के सहयोग से प्रथम रैक डीएपी की 26.28 हजार टन तथा 52000 बोरी यूरिया के अलावा जल्द ही दिसम्बर के प्रथम सप्ताह मे और उर्वरक जनपद को प्राप्त होगी जिससे किसानों की मांग के सापेक्ष उर्वरक से किसान संतृप्त हो सकेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]