तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर । जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शिक्षा माफिया की 4 करोड़ 80 लाख के कीमत की जमीन व अर्ध निर्मित विद्यालय के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवाह पर गैंग बनाकर नकल कराने और पेपर आउट कराने के आरोप में जिला प्रशासन द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई है। शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवहा पर गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क की कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह और सीईओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में डीएम एमपी सिंह के निर्देश पर किया गया है। इस दौरान एसडीएम और सीओ सिटी ने बताया कि शिक्षा माफिया राजेन्द्र कुशवाहा पर अवैध तरीके से धन अर्जित कर .3098 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी और उस जमीन पर विद्यालय बनवा रहा था। जिसकी कीमत 4 करोड़ 80 लाख है। जिसको आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कुर्क किया गया है। एसडीएम और सीओ ने बताया कि महेंद्र कुशवाहा पर गैंग बनाकर नकल कराने और पेपर आउट कराने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है।






