तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के 4 ग्राम पंचायत सदस्य के खाली पद पर चुनावी प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगा ।निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुद्धी ब्लाक के मू डी से मर ग्राम पंचायत के ग्राम सदस्य के वार्ड दो के खा ली ग्राम सदस्य अनुसूचित महिला तथा वार्ड 4 अनारक्षित सीट तथा डुमरा ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड 4 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित तथा नग वा ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड 7 के खाली पद जनजाति के लिए आरक्षित पद पर पर्चा बिक्री और नामांकन दाखिला प्रक्रिया 12 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे ।निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 14 दिसंबर को 10:00 से 2:00 तक नाम वापसी उसके बाद प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा ।20 दिसंबर को मतदान तथा 21 दिसंबर को मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा की जाएगी।






