तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के महुआरिया पुनर्वास गांव में 2 दिन पूर्व अंगूठा स्क्रीन और आधार कार्ड के सहारे बैंक अकाउंट से दलालों ने ₹10000 निकाल लिए। गांव के ग्रामीण युवक सुनील कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी महुआरिया पुनर्वास ने आज शुक्रवार को कोतवाली में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए पैसा दिलवाए जाने का मांग किया है ।पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि गांव में आधार कार्ड और अंगूठा स्क्रीन लगाकर खाते से पैसा निकालना जाता है और गांव के ग्रामीण लोग वहां जाकर पैसा निकालते हैं ।गांव के ग्रामीणों को कम पैसा देकर खाते से ज्यादा पैसा निकाल लेता है। भुक्तभोगी ने बताया कि हमारे खाते से तीन बार में ₹10000 खाते से निकाल लिए गए हैं। उक्त व्यक्ति से मांगने पर पैसा नहीं दे रहा है जबकि मेरे बैंक अकाउंट से ₹10000 कट गए हैं ।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।






