तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र| 35वॉ अन्तर्राजीय टूर्नामेंट का भव्य आगाज कल रविवार को मीडया एकादश बनाम डीएम एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण मैच से होने जा रहा है ,जिसकी तैयारियां लगभग लगभग पूर्ण कर ली गयीं है| टूर्नामेंट के अध्यक्ष सुमित सोनी ने कहा कि इस बार टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिभाग करने जा रही है जिसमें झारखंड ,छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड नामचीन शहरों की टीम भाग लेंगे| उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कल के रोचक मैच का लुफ्त उठाने का अपील किया है|






