तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर राजभर बस्ती में शनिवार की चूल्हें की चिंगारी से दो झोपड़ियों में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में सैकड़ों नगदी सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार गोविंदपुर राजभर बस्ती निवासी रुदल राजभर की पत्नी आज सुबह करीब नौ बजे झोपड़ी में खाना बना रही थी। इसी दौरान तेज हवा की वजह से चूल्हें से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। वह शोर मचाते हुए झोपड़ी से बाहर निकली। जब तक लोग आग पर काबू पाना शुरु करते, तब तक दो झोपड़ियों से आग की ऊंची लपटे उठने लगी। शोर-शराबा के बीच काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में 25 सौ नकदी सहित बिस्तर, चारपाई, खाद्यान्न सहित हजारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग में रामईश्वर राजभर का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने पीड़ित से नुकसान की जानकारी ली।






