नशामुक्ति के तहत इंहारव्हिल क्लब द्वारा निकाली गई रैली

IMG-20211218-WA0015.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र। नशा मुक्ति के मद्देनजर इंहारव्हिल क्लब दुद्धी द्वारा शनिवार को दुद्धी बनवासी सेवा आश्रम के बच्चों के साथ प्रभात फेरी नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इंहारव्हिल क्लब के सदस्यों ने शराब सेवन नहीं करने व दूसरे को भी शराब सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी जागरूकता रैली आश्रम परिसर से निकलकर जीआईसी कालेज तक गई। जिसके बाद बनवासी सेवा आश्रम छात्रावास परिसर पहुँच अध्यक्षा तारा जायसवाल, सचिव मनोरमा जायसवाल, राखी जायसवाल, अनिता वर्मा, रेणु कनौजिया ने बच्चों को नशामुक्ति के तहत स्लोगन के साथ जानकारी दिया।

About the Author

Leave a Reply