तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
ठंड की रात में अमवार में कनहर नदी से अवैध खनन धड़ल्ले से जारी
खननकर्ता के मन से धीरे धीरे दूर होता जा रहा आलाधिकारियों का खौफ
दुद्धी/सोनभद्र| रेनुकूट वन प्रभाग के बघाडू वन रेंज व अमवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कनहर व पांगन नदी से अवैध खनन थमने का नाम ही नहीं ले रहा| अखबार की सुर्खियां बनने के बाद एक दो दिन बन्द रहने वाला खनन फिर शुरू हो गया और शुक्रवार की देर रात्रि से शनिवार की सुबह तक ट्रेक्टरों के माध्यम से पुनर्वास ब्लॉक में दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू सिंचाई विभाग के खण्डहर के पीछे गिराये गए ,और इस अवैध बालू से शनिवार को नाली का ढलाई का काम चला| ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों को संज्ञान में देने के बाद भी यहां अमवार में अवैध खनन का ना रुकना पुलिस प्रशासन , तहसील प्रशासन व वन विभाग के ऊपर सवाल खड़ा करने लगा है ,ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों को सब मालूम है कि अवैध खनन कर राजस्व की चोरी कौन कर रहा है लेकिन सभी कार्रवाई से नजरें फेर ले रहे है ,ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर पुनर्वास ब्लॉक का निर्माण करा रहे पेटीदारों से अवैध बालू के प्रयोग के एवज में भारी जुर्माना वसूले जाने की मांग किया है साथ ही कार्य मे लिप्त खननकर्ता के ऊपर भी कार्रवाई का मांग किया है |जो अमवार क्षेत्र में अवैध खनन का पर्याय बना हुआ है|






