त्रिपाठी इटक यूनियन के नेतृत्व में तुलसी दामर के ठेका मजदूरो के तीन सूत्री मांग पत्र को लेकर धरना प्रदर्शन

IMG-20211221-WA0011.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

भवनाथपुर से संवाददाता सतीश कुमार ठाकुर का रिपोर्ट

भवनाथपुर।भवनाथपुर बीएसएल के प्रसाशनिक भवन पर सोमवार को त्रिपाठी इटक यूनियन के नेतृत्व में तुलसी दामर के ठेका मजदूरो के तीन सूत्री मांग पत्र को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया ।यूनियन के नेता कन्हैया चौबे ने कहा कि तुलसी दामर डोलोमाइट खदान पिछले बीस फरवरी 20 से बन्द है ।बन्द खदान के हजारों मजदूरो का सेल प्रबंधन बंदी के बाद उनके द्वारा तोड़े गए पत्थर का भुगतान ,कोरोना काल के दो महीने का न्यूनतम मजदूरी भुगतान के साथ साथ खदान खोलकर रोजगार देने का मांग रखा है । पिछले नवम्बर माह से सेल प्रबंधन से लेकर श्री बंशीधर नगर एसडीओ ,जिला प्रसाशन व राज्य सरकार तक चर्चा के बाद सेल के द्वारा कई बार लिखित व मौखिक आश्वाशन मिला था परन्तु आज तक एक भी मांग पूरा नही किया गया ।बाध्य होकर मजदूरो ने अनिश्चित कालीन धरना अपने मांगों को लेकर यहाँ आये है और प्रबंधन को हमारी मांग पूरी करनी होगी । मौके पर रामचन्द्र उरांव, सुमन उरांव, विफ़न राम, उमा शंकर ठाकुर, सकल साह, लालमन राम, कृष्णा राम ,अमरनाथ राम, गोपाल, भगवान राम, सुरेश राम, प्रेम राम, कुदुश मियां नन्दू साव सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply