भाजपा के जनविश्‍वास यात्रा को सफल बनाने की तैयारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। दशकों से भाजपा का केंद्र रहे आनंद भवन में एक बार फिर बाबूजी कल्‍याण सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व स्‍वतंत्रदेव सिंह की याद ताजा हो गयी। भाजपा के जनविश्‍वास यात्रा को सफल बनाने की तैयारी को लेकर गाजीपुर में आये उत्‍तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं सांसद काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक अपने टीम जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय आदि नेता आनंद भवन पहुंचे। जहां पर भाजपा के युवा नेता आनंद सिंह व उनके पुत्र आदित्‍य सिंह ने उनका स्‍वागत कर आदर-सत्‍कार किया। वार्तालाप के बीच नेताओं को जानकारी दी गयी कि आनंद भवन का जिले में भाजपा से दशकों का रिश्‍ता है। इसी भवन से रामभक्‍त कारसेवकों का हर तरह से मदद कर सेवा की गयी। तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह व तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री राजनाथ सिंह या प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह यहां पर पधारे और पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनायी।

Leave a Comment