सैकड़ों महिलाओं द्वारा “लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे के साथ शक्ति यात्रा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों महिलाओं द्वारा “लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे के साथ शक्ति यात्रा निकली। यात्रा  निकलते ही पुलिस बल से यात्रा में शामिल महिलाओं से  जबरदस्त नोकझोंक होने लगी। इसके बाद जबरदस्ती रेलवे स्टेशन पर जुलूस को रोककर यात्रा में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली लाया गया। 
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र कि हत्या है, हम कांग्रेस जन शांति पूर्वक लड़की हूं लड़ सकती के नारे के साथ अभी कार्यालय से निकले ही थे कि जबरदस्ती पुलिस ने हम लोगों के साथ हाथापाई कर गिरफ्तार कर थाने में बैठा दिया। लेकिन फिर भी बहन प्रियंका दीदी के निर्देश पर देश की आधी आबादी की लड़ाई लड़ते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा को निश्चित करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। और अब उन्हें प्रियंका दीदी द्वारा राजनीतिक में भी बराबरी का दर्जा मिलेगा। कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में महिलाएं एवं बहने अपने को सुरक्षित नहीं समझ रही हैं और इनके नेता अनर्गल बयान देने में मशगूल है।

Leave a Comment