तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। सदर ब्लाक के ग्राम सभा छावनी लाइन में गरीब, विधवा, विकलांग, असहाय व जरुरतमंद लगभग 500 लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा द्वारा कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी राजेश कुशवाहा ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं होता है। मनुष्य वही है जो दूसरो के लिए काम आवे तथा उनकी भलाई करें। परोपकार वह गुण है जिससे मनुष्य की जीवन में सुख की अनुभूति प्राप्त होती है। सक्षम अन्य लोग भी इस नेक कार्य को करें तो समाज व देश सुखी व खुशहाल बन सकता है।भारतीय संस्कृति व परंपरा भी हमें दूसरों की भलाई व मदद करने की सीख देते हैं।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, भगवान चौधरी, मार्कंडेय कुशवाहा, निरंजन पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद शंकर, सियाराम सिंह, अनिल कुशवाहा, जिला सचिव नरेंद्र कुशवाहा,जनार्दन कुशवाहा, पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह, राधेश्याम यादव, संतोष यादव, बनारसी कुशवाहा, राम सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, आत्मा यादव, रामायन कुशवाहा, रणजीत यादव, गोपाल यादव नगीना यादव, मूरत यादव, संतोष, आदित्य कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, कपिल कुशवाहा, उमा, जोगिंदर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, सुखराज कुशवाहा, शशी यादव, रामदरस, महेश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।कंबल वितरण समारोह की अध्यक्षता छावनी लाइन ग्राम सभा के सम्मानित प्रधान उमाशंकर सिंह कुशवाहा तथा संचालन राधेश्याम सिंह द्वारा किया गया।






