बाईक खाई में गिरी तीन घायल,दो की हालत गंभीर दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव के समीप मंगलवार को शायं करीब तीन बजे बाईक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार रामनाथ 48 पुत्र राजाराम,देवबरन 32 पुत्र गुलाब सिंह, मनोज कुमार 22 पुत्र रामदेव निवासी बिछियारी।घायल मनोज कुमार के पिता रामदेव ने बताया कि सुबह करीब 10बजे घर से भोजन करके आधार कार्ड सुधरवाने के लिए बरवाटोला गांव आये थे।बरवाटोला से सभी लोग घर जा रहे थे कि अचानक सतबहनी गांव के समीप बाईक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी।चिख पुकार सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।डा हेमलता ने बताया कि हाथ टूट गया है और आंख पर भी गहरी चोट आई है।

About the Author

Leave a Reply