आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्य क्रम दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया

image_editor_output_image-1755922598-1640092686751.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड क्षेत्र के बलिगढ़ पंचायत सचिवालय के प्रांगण में मंगलवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ, अंचलाधिकारी मेघन महतो, प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह, जिपसदस्य ज्वाला प्रसाद, मुखिया चंपा देवी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि केतार प्रखंड में पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आज अंतिम दिन है. इसके पूर्व सभी पंचायतों में निर्धारित समयानुसार अधिकारियों की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग शिविर पहुंचकर आवेदन दिए. जिसे हम सबों के द्वारा जांच करते हुए जो संभव हो सका, आँन द स्पॉट समस्याओं का निपटारा किया गया. वहीं बाकी आवेदन का भी इंट्री कर लिया गया है. जिस पर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी. वहीं सीओ मेघन महतो ने कहा कि जनता दरबार में अंचल से संबंधित भूमि प्रतिवेदन की सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुआ. जिससे ऑन स्पॉट निपटारा किया गया. वहीं अन्य मामलों को भी जांच कर निपटारा किया जाएगा. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस महिला स्वयं सहायता समूह को 2.20 लाख का चेक प्रदान किया गया. इस मौके पर बीपीओ मनोज कुमार, सीआई प्रकाश कुमार, एमपीडब्ल्यू मनोज कुमार, पंचायत सेवक रघुवीर महतो, अशोक कुमार, राजीव कुमार, समन्वयक राकेश कुमार, बीआरपी रमेश कुमार, अपरेटर सिराज अंसारी सहित आदि मौके पर मौजूद थें.

About the Author

Leave a Reply