तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
ग़ाज़ीपुर में एक बार फिर जरूरतमंदो के जीवन रक्षार्थ जैसे पावन संकल्प के साथ पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के आवाह्न पर समाज के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा रखने वाले युवाओं ने एक बार फिर आगे आकर रक्तदान कर दो 20 दिन के जुडवें नवजात की जान बचाने का जो कार्य किया है उनका कार्य प्रेरणादाई होने के साथ ही चर्चा का विषय बना हुआ है,बताते चलें कि विद्यापारा चौकियां निवास गोवर्धन बिन्द जिनकी पत्नी ज्योति देवी जिला महिला अस्पताल गाजीपुर में भर्ती है इन्होंने एक साथ तीन जुड़वें बच्चियों को जन्म दिया, लेकिन एक बच्ची की मृत्यु हो गई बाकी दो बच्चियां सीरियस हैं इन बच्चियों को ब्लड की अतिआवश्यक थी इनके परिवारजन ने रक्तदान के लिए काफी भागदौड़ की और परेशान हालत में जब ब्लड बैंक गये और अपना-अपना ब्लड टेस्ट कराया लेकिन किसी का ब्लड उस बच्ची के AB+ ब्लड से नहीं मिला, जब उन्होंने ने छात्र नेता दीपक उपाध्याय से संम्पर्क साधा और समस्या बताई, तो इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए श्री उपाध्याय ने अपने मित्र से यह बातें शेयर की और अपने मित्रो के साथ जिला अस्पताल गोराबाजार गाजीपुर में पहुंचकर अपने मित्र सुसुंडी पारा निवासी छात्र राहुल कुशवाहा को प्रेरित करते हुए रक्तदान करवा कर उन दोनों नवजात जुड़वे बच्चियों को जीवनदान देने जैसा नेक कार्य किया है जिसकी चहुंओर सराहना की जा रही है, रक्तवीर का प्रथम बार रक्तदान हुआ है और रक्तवीर राहुल कुशवाहा ने युवाओं से आह्वान किया कि रक्तदान महादान है सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ब्लड मिलने पर परिजनों ने छात्र नेता दीपक उपाध्याय व उनकी टीम को धन्यवाद दिया।सभी इस मौके पर शशांक उपाध्याय, शिवम पाल,नितिन सिंह,कुणाल मौर्या, अभिषेक यादव और ब्लड बैंक के स्टाफ प्रज्ञा तिवारी, साकेत सिंह,बृजेश शर्मा,नन्दलाल दूबे, संतोष जी इत्यादि मौजूद थे।






