25 लाख सरकारी पद खाली पड़ा हैं, लेकिन भर्तियां नहीं है युवा डीग्री लेकर घूम रहे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर भाजपा हराओ, यूपी बचाओ, सभी किसानों, मजदूरों, गरीबों के कर्ज माफ करो, 25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करो आदि सवालों को लेकर किसान मजदूर संदेश यात्रा जमानियां विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई। देवल से गांव से शुरू हुई यात्रा मिश्रवलियां, बकसड़ा तक गई। देवल गांव में यात्रा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव राम प्रवेश कुशवाहा ने कहा कि रोजगार, देने महंगाई रोकने के सवाल पर विश्वासघात करने वाली मोदी योगी सरकार प्रदेशवासियों की आंख में धूल झोंकने के लिए जनविश्वास यात्रा निकाल रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल में देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। सरकारी पदों पर भर्ती के बजाय सरकारी पदों को खत्म किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 25 लाख सरकारी पद खाली पड़ा हैं, लेकिन भर्तियां नहीं है। युवा डीग्री लेकर घूम रहे हैं। बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी है। शिक्षा से लेकर नौकरी तक आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। अब गरीब का बेटा डाक्टर, इंजिनियर नहीं बन सकता। कबा कि बिजली बिल की वसूली डंडा के बल पर वसूली जा रही है। काम व रोजगार न मिलने से उनके लोगों के सामने घर बेचकर बिल जमा करने की नौबत आ गई है। गांव से लेकर शहर तक काम नहीं रह गया है। वहीं सुदखोरों के भय से गरीब पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने किसानों, मजदूरों के सभी तरह के कर्ज माफ करने की मांग उठाई। 28 दिसंबर को सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने का आह्वान किया। भाकपा (माले) जिला सचिव रामप्यारे राम, मुराली बनवासी, ब‌जेश कुमार, श्रवण कुमार, रमाशंकर राजभर ने सभा को सम्बोधित किया।

Leave a Comment