जनसंख्या समाधान यात्रा के दौरान फाउंडेशन और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद,पत्रक सौंपा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण से मिला। इस दौरान उन्हें पत्रक सौंपा। वार्ता करते हुए खहा कि जिला अध्यक्ष ने बताया कि बीते 23 दिसंबर को कालूपुर चट्टी पर जनसंख्या समाधान यात्रा के दौरान फाउंडेशन और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद काफी दुखद और निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि इस विवाद में फाउंडेशन के लोगों द्वारा पहले स्थानीय निवासी अखंड प्रताप सिंह के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज किया गया तथा उस को मारना-पीटना शुरु कर दिया, इससे मामला बिगड़ गया और फाउंडेशन के लोगों तथा ग्रामीणों के बीच मारपीट एवं वाहन क्षतिग्रस्त हआ। इस मामले में थाने में एफआईआर किया गया, जिसमें कुछ लोग नामजद और कुछ अज्ञात लोगों का नाम दिया गया। एक तरफ के लोगों का चालान किया गया, जो सरासर गलत है। क्योंकि मारपीट दोनों तरफ से हुई थी, इसलिए चालान भी दोनों तरफ से होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और स्थानीय पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई करते हुए एक पक्ष का चालान कर दिया। जबकि कोई भी यात्रा निकलती है तो उस यात्रा के आगे पुलिस स्कार्ट लगता है या फिर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था होती है, जो कि इसमें नहीं थी। इसकी वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई। अगर प्रशासन पहले से ही इसकी व्यवस्था किया होता तो शायद यह घटना घटित नही हुई होती, जिसको लेकर स्थानीय लोग और संगठन में काफी आक्रोश है। 

Leave a Comment