लाखो की लागत से बनी सी०सी०रोड का निर्माण कार्य का सहकारिता राज्य मंत्री

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सदर विधानसभा के बाघी ग्राम में विधायक निधि द्वारा 3.73 लाख की लागत से बनी सी०सी०रोड का निर्माण कार्य का सहकारिता राज्य मंत्री डॉ० संगीता बलवन्त ने उद्घाटन कर के ग्रामवासियों को सौंपा इस मौके पर ग्रामवासियों में हर्षोल्लास का माहौल था। ग्रामवासियों ने सहकारिता मन्त्री  को धन्यवाद दिया।उद्घाटन के तत्पश्चात सहकारिता मन्त्री ने ग्राम सिकन्दरपुर में जनचौपाल कार्यक्रम कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ में अनु०जन० मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप खरवार,ग्राम प्रधान अनूप गुप्ता, अनवर, अशोक सिंह, कमला गिरी, अमित सिंह, दीपक सिंह, गोलू सिंह, रामावतार सिंह जी,  सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment