तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर में विधानसभा मुहम्मदाबाद से भाजपा के संभावित प्रत्याशी मनोज राय ने कई गांवों में जनसंर्पक किया। इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए समस्याएं सुनते हुए उसका निदान कराने का आश्वासन दिया।
श्री राय ने अपने समर्थकों के साथ अमरपुर, रेडमार, पांडेयपुर तरका, बाथा सहित अन्य गांव में जनसंर्पक किया। इस दौरान कहा कि लोगों की भाजपा की नीतियों अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा जात-पात की राजनीति नहीं करती है। यह सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। सरकार लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने के साथ ही तरह-तरह की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा रही है। यदि आप लोगों की कृपा से मुझे चुनाव में सफलता मिलती है तो मैं इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करुंगा। क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।





