तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
लखनऊ ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
तरुवर फल नहिं खात है पियै न सरिता नीर, परमारथ के कारणै साधुन् धरा शरीर।
कुछ इन्हीं पंक्तियों को साकार कर रही है राजधानी लखनऊ की शान ए अवध वेलफेयर सोसाइटी।
कड़ाके की ठंड से बेसहारा मजलूम व गरीबों को राहत दिलाने के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने दिनांक 28/12/21 को बलरामपुर अस्पताल,मेडिकल कॉलेज,ट्रामा सेंटर,लारी कार्डियोलॉजी व रेलवे स्टेशन पर कंबल का वितरण किया।
सोसायटी के उप सचिव श्री सुशील टंडन ने अपने समस्त पदाधिकारियों समेत तेज एक्सप्रेस न्यूज़ से वार्ता में बताया कि अपने सीमित संसाधनों व समय के साथ संस्था का लक्ष्य हर उस निराश्रित तबके तक राहत पहुंचाना है जो संसाधनों के अभाव में अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। श्री टण्डन के अनुसार संस्था का लक्ष्य अनुमानतः 500 कंबल वितरित किया जाना है। जिन्हें चरण बद्ध किया गया है। तकरीबन 200 लोगों को संस्था द्वारा कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचाई जा चुकी है,और तीन चरण अभी शेष है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी अनिल मोहन तिवारी (सचिव) सुनील कुमार द्विवेदी (संयुक्त सचिव) आशीष सेठी (सह कोषाध्यक्ष)संजय साहू (मीडिया सलाहकार) आदि मौजूद रहे।






