अनाथ युवक का अंतिम भोज कार्यक्रम के लिए ओबीसी मंड़ल अध्यक्ष के द्वारा किया गया सहयोग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

गढ़वा केतार:थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर पंचायत अंतर्गत मायर टोला निवासी मृतक अरविंद सिंह उर्फ भीम सिंह की भोज व श्राद्ध कार्य को करने हेतु मुकुंदपुर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सह भाजपा ओबीसी मंड़ल अध्यक्ष मुगा साह के सौजन्य से भोज कार्य करने के लिए 1,500 सौ रूपये, सहित अन्य भोजन की सामग्री उपलब्ध कराया है। बताते चले कि अरविंद सिंह उर्फ भीम सिंह अनाथ होने के कारण अपने फुआ फूफा के घर बलीगढ़ के मोटंगवा गाव में रह कर ईट भट्ठा में ट्रैक्टर वाहन चलाया करता था।परंतु 18 दिसंबर की रात्रि में फूफा के घर के समीप ही पेड़ में कपड़ा के सहारे फांसी लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। उन्हीं की भोज व श्राद्ध कार्य चचेरे भाई संदीप सिंह, चाची सुमित्रा कुँवर के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित , सुदामा सिंह, बुधन सिंह ,महेंद्र सिंह, अंगद गुप्ता, संतोष कमलापुरी, विनोद कमलापुरी, हिरामन साह, ओमनरायण गुप्ता,सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Comment