तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री राम सिंह की अध्यक्षता में परिषद अध्यक्ष अम्बिका दुबे को किया गया सम्मानित।गाजीपुर ,उत्तर प्रदेश सम्भागीय परिवहन कर्मचारी सङ्गठन गाजीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सङ्गठन के अध्यक्ष श राजेश सिंह के निर्देशन में कार्यालय परिसर में नूतन वर्ष मिलन समारोह व परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे के कुशल सांगठनिक योग्यता से प्रभावित हो कर अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण ,पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व नव वर्ष की डायरी उपहार स्वरूप भेंट की गई।इस अवसर पर ए आर टी ओ राम सिंह ने अपने सम्बोधन में जनपद वासियों को यातायात नियमो का पालन व कोरोना से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन करने का अनुरोध किया।अपने अभिन्दन से अभिभूत राज्य कर्मचारी सन्युक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने सम्भागीय कर्मचारी सङ्गठन के सभी सदस्यो के प्रति धन्यबाद ,आभार व्यक्त करते हुए जनपद के कर्मचारी ,अधिकारी शिक्षक व पेंशनर्स के हित के लिए अन्तिम साँस तक संघर्ष करने के संकल्प को दोहराया व सभी को नए साल की बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत मे एक प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें जनपद के गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि, बिभिन्न सामाजिक संगठनों के समाज सेवी,व कर्मचारी संगठनों के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर परिषद के जिलामन्त्री ओम प्रकाश यादव,ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी परिषद के उपाध्यक्ष सुबाष सिंह,सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष जमुना यादव,बृजेश यादव,सूर्यकान्त कुमार,निसार अहमद,वीरेन्द्र सिंह,सजंय सिंह अम्बिका राम,पीयूष श्रीवास्तव, अमल त्रिपाठी,महबूब आलम,नसीम अहमद,अजय सिंह,विनय कुशवाहा, सहित समस्त कर्मचारी व सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिंह और संचालन अम्बिका प्रसाद व सभी आगन्तुकों के प्रति धन्यबाद आर आई सन्तोष पटेल ने व्यक्त किया।






