राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा की बैठक,मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त

IMG-20220104-WA0065.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा की बैठक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अंधऊ पर हुई। इस की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परिषद की बहुप्रतीक्षित मांग कैशलेस इलाज की पत्रावली कई वर्षों से लंबित थी। बीते मंत्री परिषद से अनुमोदन होने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने बताया कि गम्भीर रोगो से ग्रस्त कर्मी व अपने परिजनों के इलाज के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बीमारी में लगे धनराशि के भुगतान के लिए तरह-तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगा। कहा कि कैशलेस बहाली के बाद पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी-शिक्षकों में उम्मीद जगी है। इस अवसर पर विनय पांडेय, अभय कुमार सिंह, डा. राजकुमार, डा. अभिषेक यादव, राजकुमार यादव, बासुदेव पांडेय, श्रीनारायण राम, मुकेश यादव, अंजू राय आदि मौजूद थे। संचालन रमेश चंद्र ने किया।

About the Author

Leave a Reply