तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार – सामाजिक संगठन जागृति युवा सेना परिषद के तत्वधान में केतार गेट के समीप संगठन की मजबूती एवं सदस्यता दिलाने के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता पंकज कुमार यादव एवं संचालन मनीष कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया इस बीच युवाओं को संबोधित करते हुए दीपू कुमार गुप्ता ने बताया कि हम सभी युवाओं को एकजुट होकर केतार प्रखंड का नाम रोशन करना चाहिए वही छोटन कुमार सिंह ने बताया कि आज के युवाओं को अपने हक अधिकार के लिए आगे आना चाहिए
संगठन में सदस्यता लेने वाले युवा गोलू पटेल रोहित पटेल जितेंद्र कुमार श्रृंगी ऋषि कुमार मनीष पंकज विकास दिलीप और श्याम बिहारी सहित एक दर्जन युवाओं ने सदस्यता लिया
इस बीच उपस्थित समाजसेवी छोटन कुमार सिंह मिथिलेश चंद्रवंशी सामाजिक संगठन के अध्यक्ष पंकज कुमार यादव संस्थापक मनीष कुमार गुप्ता सचिव अकाश यादव महासचिव पंकज यादव संजय बैठा सुखराज यादव दीपू कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे





