कला शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सम्भावना कला मंच के ख्यातिलब्ध चित्रकार व एम.जे.आर.पी. पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर के कला शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान व उपलब्धियों के लिए ‘सुमन आर्ट थियेटर सोसायटी, हैदराबाद’ के द्वारा “स्टार गोल्डन अवार्ड-2021” से पुरस्कृत किया गया है। इसमें राजीव को गोल्डेन स्टार ट्रॉफी व सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया गया है। सुमन आर्ट थियेटर की तरफ से बीते 15 अगस्त 2021 को कला का अमृत महोत्सव के तहत पूरे भारतवर्ष से ललित कला के सभी क्षेत्र से कलाकारों का पोर्टफोलियो आमंत्रित किया गया था। इस अमृत महोत्सव में राजीव गुप्ता की भी पोर्टफोलियो चयनित हुई जिसमें कला के क्षेत्र में विशेष योगदान व उपलब्धियों पर राजीव को यह पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार भारतीय डाक द्वारा कल ही मिला है। राजीव कुमार गुप्ता ने इस पुरस्कार का श्रेय अपने गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया जिसकी वजह से आज ये इन उपलब्धियों को हासिल कर पा रहे हैं। इस पुरस्कार को राजीव गुप्ता अपने कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह के हाथों प्राप्त कर खुशी जाहिर की है। इनके इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रख्यात चित्रकार व कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह का कहना है कि सम्भावना कला मंच के कलाकार आज पूरे विश्व में अपनी कला के जनपक्षीय रुप को विस्तारित कर रहे हैं। राजीव ने अपनी कला के साथ साथ नवकलाकारों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं जिससे कला के प्रति आम जन में धारणा बदली है। 

Leave a Comment