तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार :
केतार बाजार स्थित कर्पूरी गेट के समीप शुक्रवार की शाम सहायक अध्यापकों ने स्थायीकरण की नियमावली झारखंड कैबिनेट से मंजूरी मिलने की खुशी में पटाखा फोड़ कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. इस मौके पर पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो जिंदाबाद, पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर जिंदाबाद, एकीकृत पारा शिक्षक संघ जिंदाबाद के नारे लगाये. इस अवसर पर सहायक अध्यापक आशीष पाठक ने कहा कि एकीकृत पारा शिक्षक संघ की वर्षों पुरानी मांग पर एकीकृत पारा शिक्षक संघ एवं सरकार के द्वारा हुये समझौते के बाद उक्त नियमावली मंत्रिमंडल में पारित हो जाने से हम सबों में हर्ष का माहौल है. इस अवसर पर सहायक अध्यापकों ने हेमंत सरकार को बधाई दी है. बधाई देने वालों में सहायक अध्यापक आशीष पाठक, शंकर मेहता, रविशंकर सिंह, भीम गुप्ता, मुजफ्फर अंसारी, राजेश राम, मुन्ना पासवान, रविंद्र यादव, मेघनाथ प्रजापति, दीपक पाल, अनिल कुमार विश्वकर्मा राजू साह आदि शामिल थें.






