तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार।केतार प्रखंड के बलिगड़ पंचायत के दासीपुर टोला में पूर्व से निर्मित चौपाल को फर्जी तरीके से मरम्मती कराए जाने के विरुद्ध में प्रखंड कार्यालय में मामला आया है।आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 15 वे वित्त के लागत से बिना ग्राम सभा मे पारित किए चौपाल की मरम्मती करवाया जा रहा है।जो नियम के विरुद्ध है।इस कार्य को ग्राम सभा के माध्यम से लाभुक समिति का गठन करवाना था।परंतु ऐसा नही हुआ। जिसमे अपने मनमानी तरीका से अध्यक्ष रविन्द्र सोनी,सचिव बसंत ठाकुर को बना लिया गया, जिसका विरोध ग्रामीण परशुराम गुप्ता, बलराम विश्वकर्मा,अशोक ठाकुर,छोटन सिंह,रविशंकर गुप्ता,लोरिक गुप्ता,मुंद्रिका बैठा ने किया एवं प्रखण्ड विकास पदाधकारी को आवेदन पत्र दे कर मामले से अवगत कराया! जिस पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने तत्काल विवाद कि स्थिति को देखते हुए अगले आदेश तक चौपाल योजना को पत्र जारी कर स्थगित कराया गया,






