भयमुक्त चुनाव संम्पन्न कराने हेतु रेणुकूट पिपरी पहुँची 75 सीआरपीएफ जवानों की टोली

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता/बीके आचार्या

पिपरी/ सोनभद्र आगामी विधान सभा चुनाव के सातवें चरण 10 मार्च को सम्पन्न किये जाने वाले विधान सभा 402 का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए आज 75 सीआरपीएफ जवानों की टोली रेणुकूट क़स्बा पहुँच गई ,जवानों को विद्यालय में ठहरने का प्रबंध किया गया है | क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान विधान सभा क्षेत्र के दुरूह इलाकों सहित क़स्बाई इलाकों में नियमित गस्त करेंगे और लोगों को मतदान हेतु भयमुक्त माहौल देंने के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।क़स्बा स्थित कुल 12 बूथों का निरीक्षण किया | इस दौरान उन्होंने बूथों पर मिनिमम फैसेलिटी अवैलबलिटी जैसे पानी ,बिजली ,रैंप व बूथों पर छाया की व्यवस्था आदि के बावत निरीक्षण किया और संबंधितो को जल्द से जल्द सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए| क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि सभी बूथों पर पानी ,बिजली के साथ अन्य जरूरी सुविधाओ को दुरुस्त कर लिया जाए जिससे चुनाव के समय पोलिंग बूथों पर आने वाले पुलिस व सी आर पी एफ के जवानों को कोई दिक्कत ना हो ।

इस दौरान पिपरी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह,रेनूकूट चौकी प्रभारी आशीष पटेल ,सी आर पी एफ के जवान,पिपरी थाने के जवान क्षेत्र में गश्त लगाते रहे ।

Leave a Comment