रफ्तार पिक अप जोरदार धक्का मारकर फरार मौके पर ही मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्धऊ पावर हाउस के समीप गाजीपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया।जिससे मोटरसाइकिल सवार एक की पिकअप से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार कनौजिया पुत्र मनु कनौजिया ग्राम सभा बोगना और जीउत कनौजिया दोनों टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे रविवार की सुबह ग़ाज़ीपुर शहर में टाइल्स का काम करने के लिए जा रहे थे की अंधऊ पावर हाउस के समीप पहुंचने पर गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिक अप जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया जिससे राज कुमार कनौजिया का मौके पर ही मौत हो गयी ।

Leave a Comment