तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर । तुम हमें खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा यह नारा देने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयन्ती पूरे देश में मनाई गई । गाजीपुर में सुभाष चंद्र बोस का आगमन 1940 में कांग्रेस संगठन के चुनाव के संबंध में हुआ था। जो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गाजीपुर में रहे थे। संगठन को लेकर टाउन हॉल के मैदान में एक जनसभा भी किया। और इसके पश्चात बलिया जनपद के लिए रवाना हो गए थे । इस दौरान सुभाष चंद्र बोस स्वर्गीय राम कृष्ण भट्ट के घर में रुके थे। और वही पर परिवार के साथ भोजन भी किया था । उसी को लेकर परिवार जन और सुभाष चंद्र बोस की बातों को मानने वाले लोगों ने गोष्ठी का आयोजन किया और अपनी बातों को रखा इस दौरान इन लोगों ने इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाने पर सरकार के प्रति आभार भी जताया।
आजाद हिंद फौज के संस्थापक इस जयंती के माध्यम से उनके जीवन में किए गए कार्य और उसके बाद उनके गुमनामी के जीवन के बारे में भी याद कर रहे हैं। इनकी जयंती पर गोष्ठी के आयोजन के दौरान स्वर्गीय रामकष्ण भट्ट के पुत्र जय सूर्य भट्ट ने बताया कि लोग कहते हैं कि उनके आगमन के बाद उनका भोजन भी मेरे ही परिवार में हुआ था। उन्हें मछली खिलाया गया था लेकिन उनका परिवार ब्राह्मण परिवार है और कभी भी उनके परिवार में मछली नहीं बनी है। इसलिए वह विश्वास के साथ कहते हैं कि सुभाष चंद्र बोस उस समय परिवार में बने सादा भोजन ही किए थे।
गोष्ठी में बोलते हुए लोगों ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी एक गुमनामी की जिंदगी बन गई। इसलिए दुख इस बात का है कि सुभाष चंद्र बोस का पता लगाने के लिए तमाम एजेंसियों ने कार्य किया। लेकिन आज तक कोई भी इस बारे में पता नहीं लगा पाया। इसलिए पूरा देश उनके बलिदान और संघर्ष को भुला नहीं सकता। लोगों ने बताया कि इनके साथ छल कर इन्हें गुमनामी में ढकेल दिया गया। वहीं मौजूदा सरकार के द्वारा इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की जो प्रतिमा लगाई जा रही है इसके लिए लोगों ने स्वागत योग्य सरकार का कदम बताया। घोष्ठी को व्यास मुनी राय, कृपा शंकर राय, , रामाश्रय सिंह एडवोकेट ,प्रदीप देव सिंह, राकेश रंजन ने संबोधित किया। कार्यक्रम में, पंकज कुमार श्रीवास्तव, साधन चक्रवर्ती, अजय कृष्ण, सुनील तिवारी , सुनीत पांडे ,कमलेश सिंह लाला, रिंकू अग्रवाल ,अरविंद अग्रवाल, प्रहलाद पांडे, अनिल कुमार उपाध्याय,रवि कांत पाण्डेय ,मोहन तिवारीआशुतोष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी सूर्यवीर सिंह शशिकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।






