राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास मची अफरा-तफरी टेट की प्रवेश परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्यर्थी

IMG-20220123-WA0084.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

निर्धारित समय 9:30 कॉलेज प्रशासन के तरफ से बंद कर दिया गया था मुख्य द्वार कॉलेज में प्रवेश नहीं करने पर अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप कॉलेज में प्रवेश के निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिया गया गेट
अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया की प्रवेश पत्र में का नाम बदला हुआ है ढूंढने में हुई कठिनाई सदर कोतवाली के महुआ बाग स्थित गर्ल्स इंटर कॉलेज का है मामला
गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के महुआबाग स्थित शिवनाथ सिंह राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहे टेट प्रवेश परीक्षा के प्रथम पाली में सैकड़ो अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो गए। परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों में आक्रोश देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने कॉलेज के बाहर प्रवेश पत्र दिखाते हुए कॉलेज पर समय से पहले गेट बंद करने का आरोप लगाया। दरअसल टेट की प्रवेश परीक्षा के लिए कॉलेज में प्रवेश के लिए निर्धारित समय सुबह 9:30 था। लेकिन अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि कालेज का गेट साढ़े 9 बजे सुबह बंद करने की बजाय सुबह 9:20 बजे बंद कर दिया गया। जिसकी वजह से सैकड़ो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से वंचित रह गए। जबकि छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि जिले के अन्य कालेजों में 9:45 बजे तक प्रवेश लिया गया है। वहीं अभ्यर्थियों ने ये भी आरोप लगाया कि प्रवेश पत्र में राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज महुआबाग लिखाहै है। जबकि कॉलेज का नाम बोर्ड पर शिवनाथ सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज लिखा हुआ । जिसकी वजह से कॉलेज को ढूढने में थोड़ी लेट हो गई है। जबकि कुछ अभ्यर्थी कालेज के गेट पर 9:22 बजे पहुंचने बात कह रहे थे और गेट को बंद कर दिया गया।

About the Author

Leave a Reply